
Coronavirus
जबलपुर. शहर में कोरोना संक्रमण के मामले थम नहीं रहे हैं। प्रशासन की ओर से संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए रविवार को बाजार बंद करने की कवायद के अगले ही दिन चार नए केस सामने आए। सोमवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में चार व्यक्तियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। इसमें चांदमारी तलैया निवासी 36 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर निवासी 36 वर्षीय पुरुष, पुलिस कॉलोनी मदनमहल निवासी 55 वर्षीय पुरुष और सिंधी कैम्प के पास निवासी दो दिन पहले संक्रमित पाये गये व्यक्ति के 70 वर्षीय बड़े भाई शामिल हैं। इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब तक मिले कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 276 हो गई है । इनमें से 215 स्वस्थ हो गए हैं। जिले में 10 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। अभी जबलपुर में एक्टिव केस 51 हैं।
मास्क न पहनने वालों से तीन हजार जुर्माना वसूला
कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है, इसके बावजूद कई लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। वे गमछा, रुमाल का भी उपयोग नहीं कर रहे। सोमवार को नगर निगम की टीम ने मदन महल चौक, कछपुरा, गौतम मढिय़ा, गढ़ा बाजार व आसपास के क्षेत्रों में बिना मास्क के घूमने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की। इस दौरान 33 लोगों से तीन हजार रुपए से ज्यादा की जुर्माना राशि वसूल की गई है। अपर आयुक्तराकेश अयाची ने बताया कि सभी को मास्क लगाने निर्देशित किया। कार्रवाई में सहायक अतिक्रमण अधीक्षक सागर बोरकर, मुन्नाा खान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संतोष गौर शामिल थे।
Published on:
08 Jun 2020 09:17 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
