9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking News: जबलपुर में लापता ऑटो चालक की मिली लाश, हत्या की आशंका

-रांझी थानांतर्गत मुंडी टोरिया का रहने वाला हे युवक, मोहनिया मुंडी टोरिया के जंगल में मिली लाश  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Santosh Kumar Singh

•

Updated: 20 Sep 2020, 12:51 PM IST

ranjhi1.jpg

auto driver found dead in Jabalpur

जबलपुर. घर से घूमने निकले 30 वर्षीय ऑटो चालक की दूसरे दिन रविवार सुबह लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की लाश रांझी थानांतर्गत मोहनिया मुंडी टोरिया के जंगल से सटे मैदान में मिली। किसी ने सुबह कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहां से रांझी पुलिस को खबर मिली, तो मौके पर पहुंची। ऑटो चालक के पैर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

रांझी थाने में पदस्थ एसआई राजकुमार मार्को ने बताया कि जेब से मिले मोबाइल के आधार पर शव की पहचान चंद्रमोहन नगर मुंडी टोरिया निवासी बृजेंद्र उर्फ रिंकू कुशवाहा (30) के रूप में हुई। रिंकू शादी-शुदा है और एक बच्चा भी है। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार शाम सात बजे घर से मोहल्ले में घूमने की बात कह निकला था। तब से उसका पता नहीं चला। परिजन रात भर उसे तलाश करते रहे। मोबाइल पर भी कॉल लगाया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया।

IMAGE CREDIT: patrika

मौके पर लगी भीड़, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत-
मुंडी टोरिया मैदान में शव मिलने की खबर पाकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। वहां हुजूम देख पुलिस को भीड़ को हटाना पड़ा। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेडिकल स्थित मरचुरी भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस ने मोबाइल भी जब्त करते हुए जांच में लिया है। पुलिस अंतिम कॉल डिटेल के आधार पर पता लगाने में जुटी है।
परिजन बता रहे हत्या-
बृजेंद्र के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर लाश को वहां फेंका गया है। हालांकि पुलिस को उसके पैर को छोडकऱ अन्य कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन एक बात खटक रही है कि वह रात में जंगल से सटे मैदान में क्यों गया था। उसके साथ कोई और था या अकेला ही वह वहां गया था। पुलिस उसके साथ आखिरी बार दिखे लोगों से भी पूछताछ में जुटी है।