घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी साउथ गोपाल खांडेल का अनुमान है कि युवक की हत्या मंगलवार रात हुई होगी। उनके मुताबिक हत्या किसी करीबी ने ही की होगी। युवक की जहां हत्या की गई है, वहा वह युवक किसी भरोसे के साथी के साथ ही वहां पहुंचा होगा। शव के पास कोई मोबाइल या पर्स आदि नहीं मिला है। पहनावे से वह किसी मध्यम वर्गीय परिवार का लग रहा है। अभी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी पहचान के लिए जिले में दर्ज गुमशुदगी के प्रकरणों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पुलिस ने सोशल साइट्स पर फोटो वायरल किया है।