18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवर ने दिया ऐसा दर्द की सहन नहीं कर पाई भाभी, जहर खाकर दे दी जान

ननद की सगाई से लौटी भाभी को घर में अकेला पाकर देवर ने किया था रेप...जांच में मिला नया एंगल..

2 min read
Google source verification
jabalpur_rape.jpg

जबलपुर. जबलपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही भाभी को घर में अकेला पाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। भाभी देवर की इस घिनौनी हरकत को बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसे ऐसा सदमा लगा कि उसने जहर खा लिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां मरने से पहले अपने बयान में उसने देवर पर रेप का आरोप लगाया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस की जांच में मामले में एक नया एंगल भी सामने आया है।

देवर ने दिया ऐसा दर्द कि भाभी ने दे दी जान
घटना जबलपुर के भानतलैया इलाके की है जहां रहने वाली महिला संगीता (बदला हुआ नाम) को 13 मई को गंभीर हालत में जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले संगीता ने पुलिस को जो बयान दिया उसमें उसने अपने देवर पर रेप करने का आरोप लगाया है। तब बताया गया था कि 13 मई को संगीता को उसका पति घुमाने के लिए बरगी के जंगल में ले गया था। जहां उसने जहर खा लिया था।

यह भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में ढोकला खा रही थी डॉक्टर दुल्हन, ठसका लगने से मौत, शाम को आनी थी बारात

जांच में सामने आई नई कहानी
पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संगीता (बदला हुआ नाम) की मौत के बाद जांच में एक नई कहानी भी निकलकर आई है। बताया जा रहा है कि संगीत का अपने देवर के साथ अफेयर था। बीते दिनों उसकी ननद की सगाई थी और सगाई से जिस दिन संगीता घर लौटी उसी दिन पति ने पत्नी संगीता व देवर को एक साथ बिस्तर पर देख लिया था। जिसके बाद वो पत्नी को घुमाने के लिए जंगल में ले गया और वहां पर जहर खिला दिया। हालांकि पति खुद भी जहर खाकर जान देना चाहता था लेकिन फिर बाद में उसने इरादा बदल दिया।

यह भी पढ़ें- पति की गैरमौजूदगी में घर आया दोस्त और चाकू दिखाकर लूटी इज्जत