10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवाई सफर हुआ महंगा, यहां ट्रेन में पैर रखने नहीं जगह

हवाई सफर हुआ महंगा, यहां ट्रेन में पैर रखने नहीं जगह  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 7 Nov 2018, 8:56 AM IST

diwali special train 2018 for bihar

diwali special train 2018 for bihar

जबलपुर। दीपावली के दिन बुधवार को शहर से दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद और मुम्बई जाने वालों को कम फेयर चुकाना पड़ेगा, इन शहरों से आने वालों को औसत फेयर देना होगा। वहीं दीपावली के दूसरे और तीसरे दिन यह फेयर बढ़ेगा। कारण अधिक यात्रियों का अपने कार्यस्थल पर लौटना। दीपावली और छठ के चलते अधिकतर ट्रेनें फुल हो गई हैं। ट्रेनों में लम्बी वेटिंग है। इतना ही नहीं सडक़ मार्ग भी काफी व्यस्त हो गया है। लम्बे रूट की सभी बसें भी फुल हो गई हैं, वहीं टैक्सी वालों ने लम्बे रूट की सवारियां लेनी बंद कर दी है, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

news facts

त्योहार के चलते उमड़ रही भीड़
दीपावली पर कम, दूसरे दिन दोगुना देना होगा एयर फेयर
बस-ट्रेनें भी खचाखच

वाया दिल्ली सफर महंगा
जबलपुर से हैदराबाद और मुंबई जाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट्स लगभग फुल हैं, इसके चलते अब हैदराबाद और मुम्बई जाने वाले स्पाइस जेट की वाया दिल्ली होकर जाने वाली फ्लाइट्स में बुकिंग करा रहे हैं, यही कारण है कि वाया दिल्ली होकर जाने वाली फ्लाइट के फेयर तीन से चार गुने तक पहुंच गए हैं।

ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
- गाड़ी संख्या 82911 उधना छपरा साप्ताहिक 28 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी, यह ट्रेन दोपहर 3.40 बजे जबलपुर पहुंचेगी और 3.50 पर रवाना होगी। गाड़ी संख्या 82912 छपरा उधना एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह रात 10.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी और 10.20 बजे रवाना होगी।
- गाड़ी संख्या 01115 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर 3 से 17 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह शाम 05.45 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी, शाम 05.55 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 01116 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 4 से 18 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह सुबह 5 बजे जबलपुर पहुंचेगी, 05.10 बजे रवाना होगी।
- गाड़ी संख्या 01087 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मंडुवाडीह स्पेशल ट्रेन 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह शाम 05.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी, 05.25 बजे रवाना होगी।
- गाड़ी संख्या 01088 मंडुवाडीह- लोकमान्य तिलक टर्मिनस 8 से 22 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह शाम 04.40 बजे जबलपुर पहुंचेगी, 04.50 बजे रवाना होगी।
- गाड़ी संख्या 01455 पुणे मंडुवाडीह स्पेशल टे्रन 05 से 26 नवंबर तक प्रत्येक
सोमवार को चलेगी। यह दोपहर 2.06 बजे जबलपुर पहुंचेगी, 02.15 बजे
रवाना होगी।
- गाड़ी संख्या 01456 मंडुवाडीह-पुणे 7 से 28 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह शाम 04.40 बजे जबलपुर पहुंचेगी, 04.50 बजे रवाना होगी।