10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानताल क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा, इस मामले को लेकर दोस्त ने कर दिया था कत्ल

पुलिस ने आरोपी दोस्त एवं उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 8 Aug 2018, 6:46 PM IST

dost ne dost ka kar diya katal

dost ne dost ka kar diya katal

जबलपुर। हनुमानताल क्षेत्र में हुई हत्या की पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें दोस्त ने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी दोस्त एवं उसके एक साथी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार थाना हनुमानताल में दिनॉक 13 जुलाई शाम 5-30 बजे महेन्द्र चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी जत्था चौराहा हनुमानताल ने सूचना दी थी कि बाबाटोला में पुलिया के नीचे नाले के पानी मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव अटका हुआ है। सूचना पर पहुची पुलिस द्वारा शव को बाहर निकलवाते हुये मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किये गये जिस पर मृतक की शिनाख्त मोह0 वाहिद उम्र 45 वर्ष निवासी मदार छल्ला के रूप में हुई। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया। जांच के बाद प्राप्त पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतक मोहम्मद वाहिद की मृत्यु मारपीट से आयी चोटे के कारण होना लेख किया गया है।

पीएम रिपोर्ट पर 302 का मामला कायम
पीएम रिपोर्ट के अवलोकन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोह. वाहिद की मारपीट कर हत्या करना पाया जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध दिनॉक 23-7-18 को अप.क्र. 566/18 धारा 302 भादवि का अपराध ंपजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना मे लिया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक जबलपुर अमित सिंह ने सभी अधिकारियों को मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दीपक कुमार शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर सीताराम यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हनुमानताल विजय तिवारी, के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पूछताछ में मामले का हुआ खुलासा
विवेचना के दौरान परिजनों एवं साथियों से पूछताछ की गई। मृतक व उसके संदेही साथियों का मंडी मदार टेकरी के सामने कब्रिस्तान आना जाना पता चला। उक्त क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किये गये जिस पर पाया गया कि उक्त स्थान पर मृतक एवं इसके संदेही साथी कब्रिस्तान गेट व अंदर आकर उठते बैठते व गरीबों को बटने वाला खाना खाते है एवं अंदर नशापत्ती करते है । मृतक के संदेही साथी बबलू उर्फ सफीक कुरैशी उर्फ डग्गा बाबू एवं अख्तर खान उर्फ अख्तर फटी की घटना के बाद से गतिविधियां संदिग्ध होना एवं ज्यादा नशा करने की जानकारी प्राप्त होने पर कब्रिस्तान के गेट व अंदर आने जाने वालो से पूछताछ की गई एवं इस दौरान मुखबिर सूचना मिली कि बबलू सफीक द्वारा वाहिद को कब्रिस्तान के पिछले हिस्से में ले जाकर मारा गया है एवं घटना की सारी जानकारी कब्रिस्तान मे आने वाले दो तीन लोगो को है जिनकी गोपनीय रूप से पता कर उक्त व्यक्तियों को विश्वास में लेकर पूछताछ की गई। दिनांक 12 एवं 13 जुलाई 2018 की मध्य रात्रि में कब्रस्तान में मृतक वाहिद एवं उसके साथी बबलू उर्फ सफीक कुरैशी का चुराये हुये बडे गंज बर्तन को रखने की बात को लेकर आपसी विवाद होना एवं बबलू द्वारा बर्फ तोडने के लिये प्रयुक्त होने वाले लोहे के औजार कोंचे से वाहिद के घुटनों के पास चार पांच बार मारना एवं हाथ घूसो से मृतक के मुंह एवं छाती पर मारना जिसके फलस्वरूप वाहिद की मौत हो जाना एवं बबलू के द्वारा अपने साथी अख्तर के साथ मिलकर मृतक के शव को नाले मे फेक देना बताया गया ।
जुर्म स्वीकार कर लिया
तलाश करते हुये बबलू उर्फ सफीक एवं अख्तर खान को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गयी तो बबलू उर्फ सफीक ने पूछताछ पर उपरोक्तानुर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया एवं हत्या करने बाद कब्रिस्तान में अख्तर को बुलाकर वाहिद के शव को एक बोरे मे भरकर दोनो के द्वारा उठाकर नाले मे बोरे से निकालकर फेक देना बताया । दोनो आरोपियों को 7 अगस्त को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त औजार को जप्त किया गया है एवं साक्ष्य मिटाने पर प्रकरण में धारा 201,34 ताहि बढाई गयी है आरोपियों को माननीय न्यायालय में ज्यूडीशियल रिमाण्ड मे प्रस्तुत किया जा रहा है ।
इसलिए मौत के घाट उतारा
मृतक एवं पकडे गये दोने आरोपी आपस में दोस्त थे, कोई काम धंधा नहीं करते थे, अपराधी प्रवृत्ति के हैं, मुख्य आरोपी बबलू उर्फ सफीक के विरूद्ध 32 अपराध, अख्तर उर्फ फटी के विरूद्ध 34 अपराध एवं मृतक के विरूद्ध 19 अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है। चोरी किया हुआ बडा गंज मृतक वाहिद अपने पास घर पर पानी भरने हेतु रखना चाहता था जबकि बबलू उर्फ सफीक उक्त गंज को नशा करने हेतु बेचना चाह रहा था, इसी बात को लेकर दोने मे वाद विवाद हुआ जिसके चलते बबलू ने वाहिद की हत्या कर दी। हत्याकाण्ड के खुलासे में थाना प्रभारी हनुमानताल विजय तिवारी, सउनि. रविन्द्र सिंह, प्र.आर. जितेन्द्र तिवारी, मानसिंह, आरक्षक रामजी पाण्डेय, मनीष, मुकुल, महेंद्र ,हीरालाल की सराहनीय भूमिका रही।