31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खड़ा कर रहे थे नया बिजली का खंभा, चपेट में आए 8 युवक एक की मौत 

बिजली के तारों के चपेट में आ जाने की वजह आठ लोग बुरी तरह झुलस गए जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abha Sen

•

Updated: 7 Oct 2016, 12:43 PM IST

power

power

नरसिंहपुर। तेंदूखेड़ा डोभी के पास ईमलिया में बिजली के तारों के चपेट में आ जाने की वजह आठ लोग बुरी तरह झुलस गए जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार सभी युवक नए खम्बे खड़े करके तार खींच रहे थे। तभी अचानक करंट आ जाने के कारण 8 लोग बुरी तरह झुलस गये उन्हें तत्काल तेंदूखेड़ा सामुदायिक केन्द्र लाया गया जहां विवेक केवट पिता छत्तर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। 2 लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें नरसिंहपुर रेफर कर दिया गया है।

जिनमें देवेंद्र केवट एवं अज्जू केवट शामिल हैं। पीडि़तों के परिजनों का बुरा हाल है। वहीं सभी झुलसे हुए युवक भी लगभग अचेत अवस्था में बताए जा रहे हैं। मामला गुरूवार की शाम करीब 6 बजे का है। जिसके बाद बिजली विभाग के प्रति ग्रामीण खासे आक्रोशित हैं।

बताया जा रहा है कि बिजली का संकट इस क्षेत्र में आए दिन बना रहता है। शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी ध्यान नही देते। जिसकी वजह से हादसा हुआ।