28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक पर खूब वायरल है ये पेज, पोस्ट होते हैं गजब के फोटो वीडियो

फेसबुक पर खूब वायरल है ये पेज, पोस्ट होते हैं गजब के फोटो वीडियो  

2 min read
Google source verification
fb

facebook page amazing photo video

जबलपुर। सोशल मीडिया एक एेसा प्लेटफॉर्म है, जिससे हर युवा जुड़ चुका है। अपने टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए वे सोशल मीडिया के डिफरेंट स्टेज से भी गुजरना पसंद करते हैं। शहर में इन दिनों आर्टिस्ट कम्युनिटीज के पेजेस की पॉपुलेयर्टी काफी देखने को मिल रही है। इस नए तरह के टें्रड के जरिए आर्टिस्ट कम्युनिटी अपने टैलेंट को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके लिए यह एक मंच ही तरह साबित हो रहा है, जहां वे आर्ट से जुड़ी जानकारी को भी साझा कर रहे हैं।

about-

सिटी आर्टिस्ट के बीच सोशल मीडिया पर हिट हो रहे हैं डिफरेंट पेजेस
आर्टिस्ट कम्युनिटी के पेजेस बढ़ा रहे पॉपुलेरिटी

नॉलेज शेयरिंग का अड्डा
सिटी आर्टिस्ट के लिए सोशल मीडिया एक ही नॉलेज शेयरिंग का अड्डा बन चुका है। इसमें वे अपनी बनाई हुई हर एक्टिविटी और उसमें होने वाले इनोवेशन को साझा करना पसंद करते हैं। सिटी आर्टिस्ट राहुल का कहना है कि वर्तमान में सोशल मीडिया और टैलेंट एक दूसरे से जुड़ चुके हैं। वहीं फेसबुक पर पेज कम्युनिटी से जुडऩे में शहर के साथ-साथ दूसरे शहरों के साथ दुनिया भर के लोगों से जुडऩे का मौका मिलता है।

एक ही कम्युनिटी को बढ़ावा
सिटी आर्टिस्ट का कहना है कि इन पेजेस के जरिए आर्टिस्ट कम्युनिटी से जुड़ी एक्टिविटी को बढ़ावा मिलता है। एक दूसरे की बनाई हुई चीजों को वे फेसबुक और वाट्सएेप के जरिए सोशल मीडिया पर पहुंचाते हैं, ताकि अदर आर्टिस्ट के साथ उनकी क्रिएटिविटी शेयर हो सके।

सिटी मॉम्स भी हो रही एक्टिव
फेसबुक पर पेजेस और वाट्सएप पर कम्युनिटी ग्रुप बनाकर सिटी मॉम्स भी काफी एक्टिव हो रही हैं। इनमें किसी ने नृत्यांगनों का ग्रुप बनाया है, तो किसी ने फेसबुक पर मॉमीज ऑफ जबलपुर के नाम से कम्युनिटी बनाई है। ग्रुप की शीतल गुप्ता ने बताया कि ग्रुप का मकसद हाउसवाइफ्स द्वारा होने वाली एक्टिविटी को एक दूसरे से साझा करना है।

इस तरह के पेजेस
फैशन
फोटोग्राफी
हैल्थ
सिटी मॉम्स
आर्टिस्ट
थिएटर
आर्ट वर्क