
flights- Jabalpur to Pune Ahmedabad Bengaluru Jorhat start
जबलपुर। शहर के डुमना एयरपोर्ट से जल्द ही अहमदाबाद, बेंगलुरू, पुणे और जोरहाट के लिए फ्लाइट्स उड़ान भरेगी। देश के भौगोलिक केंद्र बिंदु में होने के कारण अब हवाई कनेक्टिविटी के मामले में शहर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जूम एयरलाइंस की फ्लाइट शुरू होने के बाद दूसरी विमानन कंपनियों ने भी जबलपुर को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इंडिगो पहले ही यहां सर्वे कर चुकी है। सांसद राकेश सिंह ने बताया कि जूम एयरलाइंस ने अगले दो से तीन महीने में जबलपुर से पुणे और अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में जुटी है। उसके बाद बेंगलूरु के लिए भी फ्लाइट शुरू होगी। जूम के अलावा दूसरी कंपनियों ने भी शहर से फ्लाइट संचालन में रुचि दिखाई है। इसके चलते एयर कनेक्टिविटी में जबलपुर जल्द ही सबसे आगे होगा।
भोपाल से आगे निकला जबलपुर
वर्तमान में जबलपुर, भोपाल से एयर कनेक्टिविटी के मामले में आगे निकल चुके हैं। जबलपुर से अब पूर्व में बंगाल, पूर्वोत्तर का असम, देश की राजधानी दिल्ली, मुम्बई और हैदराबाद एयर कनेक्ट हो चुके हैं। दिल्ली से जहां अब तीन-तीन फ्लाइट सेवा यात्रियों के लिए उपलब्ध है। वहीं हैदराबाद से भी दो कंपनियों की फ्लाइट संचालित हो रही है।
421 करोड़ का प्रोजेक्ट पास, हवाई कनेक्टिविटी और बढ़ेगी
डुमना को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने के लिए 421 करोड़ का प्रोजेक्ट पास हो चुका है एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए जीएसटी के बाद नए सिरे से प्रोजेक्ट बनाकर टेंडर निकालने की कवायद की जा रही है। अप्रैल 2018 से रनवे विस्तार पर काम शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए 10 करोड़ की लागत से १४ किमी लंबी बाउंड्रीवॉल का निर्माण इसी साल शुरू होने वाली है। वहीं, टर्मिनल बिल्डिंग का भी प्रोजेक्ट भी नए सिरे से तैयार कर टेंडर निकालने की कवायद चल रही है। इन सुविधाओं के विकसित होने पर डुमना एयरपोर्ट से और फ्लाइट के संचालन की राह भी आसान हो जाएगी।
शहर को जोडऩे वाली उड़ाने
जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट
(जूम की-सप्ताह में सभी दिन)
जबलपुर से- शाम 4.10 बजे (यात्रा 70 मिनट में) औसत किराया 5000
दिल्ली से- सुबह 8.10 बजे (यात्रा 70 मिनट में) औसत किराया 6000
एयर इंडिया की (सप्ताह में सोम, रवि, शुक्र को)
जबलपुर से- शाम 6.10 बजे (यात्रा 1.20 मिनट में) औसत किराया 6500
दिल्ली से- दोप. 3.35 बजे (यात्रा 1.55 मिनट में) औसत किराया 6000
स्पाइसजेट की-सप्ताह में सभी दिन
जबलपुर से शाम 4.30 बजे (यात्रा 1.20 मिनट में) औसत किराया 7000
दिल्ली से सुबह 10.10 बजे (यात्रा 1.50 मिनट में) औसत किराया 7000
जबलपुर-मुम्बई फ्लाइट
(स्पाइस जेट की-सप्ताह में सभी दिन)
जबलपुर से दोप. 12.20 बजे (यात्रा 2.20 घंटे में) औसत किराया 12000
मुम्बई से दोप. 2.10 बजे (यात्रा 2.20 घंटे में) औसत किराया 11000
जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट
(स्पाइस जेट की-सप्ताह में सभी दिन)
जबलपुर से दोप. 3 बजे (यात्रा 1.45 घंटे में) औसत किराया 6000
हैदराबाद से दोप. 12.45 बजे (यात्रा 1.45 घंटे में) औसत किराया 7000
एयर इंडिया की-सप्ताह में रवि, मंगल, शुक्र को
जबलपुर से सुबह 9.55बजे (यात्रा 2.15 घंटे में) औसत किराया 5000
हैदराबाद से सुबह 7.10 बजे (यात्रा 2.15 घंटे में) औसत किराया 4000
जबलपुर- कोलकाता फ्लाइट
(जूम एयरलाइंस-सप्ताह में सभी दिन)
जबलपुर से सुबह 10 बजे (यात्रा 1.15 घंटे में) औसत किराया 5000
कोलकाता से दोप. 2.55 बजे (यात्रा 1.15 घंटे में) औसत किराया 5000
Published on:
16 Sept 2017 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
