जबलपुर। वैसे तो चांद को देखना तो सभी को अच्छा लगता है। लेकिन इस चांद को देखना हानिकारक भी होता है। शायद ये बात सुनने में अटपटी लगे किन्तु ये सच है। शास्त्रों के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन चाँद का दीदार सुबह नहीं मन जाता है। 25 अगस्त शुक्रवार से गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा, इस साल बप्पा आपके घर पूरे 11 दिनों के लिए आएंगे। आज हम आपको अपनी खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि गणेश चर्तुथी पर चंद्रमा क्यों नहीं देखना चाहिए।
गणेश चतुर्थी 2017- घर में ऐसे बनाएं मोदक, प्रसन्न होंगे मंगलमूर्ति
गणेशोत्सव 25 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगा, 31 अगस्त और 1 सितंबर दोनों ही दिन दशमी होने के कारण इस साल बप्पा आपके घर 10 नहीं बल्कि 11 दिनों के लिए आ रहे हैं। एक विशेष बात जो आपको ध्यान रखनी चाहिए और वो ये है कि गणेश चर्तुथी के दिन भी आप चंद्र दर्शन न करें, ऐसा करने से आपके ऊपर बड़ा कलंक लग सकता है।