आरोपी, युवती को लेकर एकाध बार भोपाल के वल्लभ भवन भी गया। इस दौरान वह युवती के साथ दुष्कर्म भी करता रहा। वह युवती को अपना अलग-अलग परिचय देता रहा। कभी ओम प्रकाश तिवारी तो कभी ओम प्रकाश पांडेय, कभी रमेश झारया तो कभी ओम प्रकाश झारिया बताता रहा। पीड़ित युवती के मुताबिक आरोपी ने न तो उसके पैसे लौटाए और न ही अब फोन कॉल ही रिसीव कर रहा है। ऐसे में परेशान युवती महिला थाने पहुंची औरआरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 420, 376 भादवि का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।