12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Smuggling : दाल-रोटी में छिपा रखा था लाखों का सोना

लंच बॉक्स में दोल रोटी के बीच छिपाकर कर रहा था सोने की स्मगलिंग, जीआरपी ने पकड़ा...
2 min read
Google source verification
jabalpur.jpg

स्मगलर सोने की तस्करी के लिए नए नए तरीके अपनाते हैं ऐसा ही एक मामला जबलपुर में सामने आया है। यहां जीआरपी ने एक स्मगलर को लाखों रूपए के सोने के साथ पकड़ा है। सोने की स्मगलिंग के लिए आरोपी ने जो तरीका अपनाया था उसे जानकर हर कोई हैरान है। आरोपी लंच बॉक्स में दाल में और रोटी में सोने को छिपाकर रखे हुआ था। आरोपी युवक नरसिंहपुर के गाडरवारा का रहने वाला है जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।


जबलपुर जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली थी जबलपुर रेलवे स्टेशन से एक युवक लाखों रूपए का सोना स्मगल कर ले जा रहा है। जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध हालत में खड़े युवक को रेलवे स्टेशन से पकड़ा और जब उसकी तलाशी ली तो हैरान रह गई। युवक लंच बॉक्स में दाल रोटी के पास एक पुड़िया में सोना छिपाकर ले जा रहा था। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम कंछेदी लाल रकेसिया बताया है जो कि गाडरवारा का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस 8 लाख रुपए का सोना जब्त किया है।
यह भी पढ़ें- मिनी मुंबई में पकड़ाया सेक्स रैकेट, दो लड़कों के साथ 7 लड़कियां संदिग्ध हालत में मिली


पूछताछ में आरोपी ने जीआरपी को बताया है कि वो किसी काम से जबलपुर आया था और वापस अपने घर गाडरवारा लौट रहा था। इसी दौरान उसे एक व्यक्ति ने ये सामान दिया था जिसे गाडरवारा में किसी को देना था। आखिरकार वो व्यक्ति कौन है जिसने सोना दिया था इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आरोपी के पास से सोने के पांच टुकड़े मिले हैं जिनमें से एक टुकड़ा 100 ग्राम का, एक पेंडल 3 ग्राम का और सोने की चेन का वजन 11 ग्राम है।

यह भी पढ़ें-VIDEO : बच्ची ने भांजी ऐसी लाठी बाल-बाल बचीं मिसेज सिंधिया