जबलपुर। कोविड लॉकडाउन में पिछले साल से बंद की गई पैसेंजर ट्रेन सेवा एक साल बाद फिर बहाल हो रही है। रेलवे बोर्ड से पश्चिम मध्य रेल को लोकल ट्रेन संचालन की अनुमति प्राप्त हो गई है। बोर्ड की हरी झंडी के साथ इटारसी-सतना-इटारसी पैसेंजर (05671/72) का अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के रूप में पटरी पर लौटना तय है। यह ट्रेन इटारसी से 7 अप्रेल को सतना के लिए रवाना होने के साथ अगले दिन से दोनों छोर से संचालित होगी। इस ट्रेन में यात्री बिना रिजर्वेशन यात्रा कर सकेंगे। जबलपुर और आसपास के छोटे स्टेशन के यात्रियों की आवाजाही के लिए एक साल से बंद रेल सुविधा उपलब्ध होगी। हबीबगंज-जबलपुर-हबीबगंज इंटरसिटी (02051/52) ट्रेन भी 8 अप्रैल से दोबारा शुरू हो रही है। इसके अलावा कुछ अन्य यात्री ट्रेनों के संचालन की स्वीकृति भी पमरे को प्राप्त हुई है। इसमें मेमू ट्रेन भी शामिल है।