
Gym,gym wear,gym facilites,Shiv Sena gym,fittness tips,fitness tips in hindi,fitness tips in hindi fitness news in hindi,
जबलपुर. बॉडी एक ऐसी चीज है जो आपकी पर्सनॉलिटी को ग्रो करती है। आज अगर देखें तो सत्तर प्रतिशत युवा अपनी पर्सनॉलिटी को निखारने की कोशिश करता है। विंटर सीजन में हम एक फिट बॉडी को ग्रो कर सकते हैं। शहर में इसी को देखते हुए हर जिम में मेंबर्स की संख्या में इजाफा हुआ है। लोग सुबह-शाम जिम जाकर अपने आपको फिट रखने में लगे हुए हैं।
वहीं शहर में कुछ ऐसे लोग हैं जो अपनी बॉडी को प्रोफेशन के रूप में पेश कर रहे हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि लोग जिम जाते हैं फिर भी उनकी बॉडी पर कोई प्रभाव देखने को नहीं मिलता। शहर के बॉडी एक्सपर्ट का कहना है कि विंटर में शरीर सही तरह से डवलप होता है बशर्ते आपको कुछ रूल फॉलो करने पड़ते हैं। इस विषय पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस सीजन में आप अपनी बॉडी को किस प्रकार बेहतर ग्रो दे सकते हैं।
एक बार में ही न लें डाइट
बॉडी बिल्डिंग में आपको डाइट ब्रेक करके खानी चाहिए। इसमें ऐसा नहीं कि एक बार खाना खा लिया फिर दिनभर कुछ भी न खाएं। आप एक डवलप बॉडी तभी पा सकते हैं जब डाइट सही हो। इसके लिए दिन में कम से कम पांच बार डाइट होना जरुरी है। जिसमें वर्कआउट से पहले फिर बाद में, ब्रेकफास्ट, लंच, शाम को लगभग पांच बजे उसके बाद डिनर के रूप में डाइट फॉलो करनी चाहिए।
खाली पेट न करें जिम
एक्सपर्ट का कहना है कि विंटर सीजन में डाइट भरपूर होना चाहिए। अन्य मौसम में एक बैलेंस्ड डाइट भी यूज होती है, लेकिन विंटर में आप रुटीन में डाइट रख सकते हैं। कई लोगों का मानना होता है कि खाली पेट वर्कआउट करना चाहिए यह गलत है। आपको वर्कआउट से पहले कुछ न कुछ जरुरी होता है इसमें आप प्रोटीन शेक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे जिम करते समय आपका एनर्जी लेवल बना रहे। इसके अलावा अंकुरित चने या मूंग की दाल भी बेहतरीन ऑप्शन हैं।
सत्तर परसेंट असर होता है डाइट का
लोगों का मानना होता है कि जिम जाने से बॉडी बनती है। यह पूर्णत: सही नहीं है। जिम केवल आपकी बॉडी को एक शेप देता है बाकि बॉडी को ग्रोथ देना डाइट का काम होता है। लगभग 70 प्रतिशत बॉडी डाइट की वजह से डवलप होती है। जो लोग बॉडी बिल्डिंग के शौकीन है या फिर एक बेहतर बॉडी पाना चाहते हैं तो आपको प्रॉपर डाइट होना जरुरी है। इसके साथ ही आप का डेली रुटीन होना चाहिए। बॉडी बिल्डिंग एक ऐसी चीज है जिसमें कोई शॉर्टकट नहीं होता आपमें पैशेंस होना चाहिए। जिमिंग और प्रॉपर डाइट से कुछ महीनों में आप बदलाव स्वयं महसूस कर सकते हैं। वसीम शहर के जानेमाने बॉडी बिल्डर हैं और बॉडीवुड के कई बड़े सितारों को अपनी सिक्योरिटी दे चुके हैं। इसमें रनबीर कपूर, हनी सिंह और अन्य कई सितारे शामिल हैं।
Published on:
26 Nov 2018 01:33 pm
