जैसे ही उसका एडमिशन फार्म पोर्टल पर अपलोड हुआ, एसआई और प्राचार्य की खुशी का ठिकाना नहीं था। एसआई ने उसे ड्रेस, किताबें, स्कूल बैग व अन्य चीजें भी खरीदकर दीं। शुक्रवार से बालक स्कूल भी जाने लगा। एसआई ने भविष्य में भी पढ़ाई के लिए उसकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।