10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीए की फायनल परीक्षा से पहले होगा ये टेस्ट, आईसीएआई ने जारी किया ये जरूरी निर्देश

सीबीएसई ने नीट परीक्षा को लेकर किया ये महत्वपूर्ण निर्णय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 13 Mar 2018, 11:49 AM IST

icai exam may 2018 time table and charterd exam news today,chartered accountant india ,chartered accountant jobs,icai exam helpline,icai exam form may 2018 ,icai exam 2018,icai exam centre,icai exam centre,icai exam result,Jabalpur,neet latest news ,NEET Latest News,neet 2018 exam date,clat 2018,jabalpur news in hindi,

icai exam may 2018 time table and charterd exam news today

जबलपुर। चार्टर्ड एकाउंटेट बनाने की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं के पास एक सुनहरा अवसर है। वे अगर मई में होने जा रही सीए की परीक्षा में शामिल हो रहे है तो उससे पहले उन्हें परीक्षा का अभ्यास करने का मौका मिल रहा है। इन स्टूडेंट्स के लिए जल्द ही मॉक टेस्ट होगा। इस टेस्ट देने के लिए 15 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने फाउंडेशन, आईपीसीसी और फाइनल की परीक्षाओं के लिए मॉक टेस्ट का टाइम टेबल जारी कर दिया है। मॉक टेस्ट में भाग लेने के लिए स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। मॉक टेस्ट लोकल सेंटर में होगा।

जिपमर के लिए करें आवेदन
जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में एमबीबीएस की 200 सीटों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इस परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स 13 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई ऑनलाइन करना होगा और परीक्षा भी ऑनलाइन मोड में होगी।

परीक्षा के लिए आधार जरूरी नहीं
नीट परीक्षा 6 मई को होने जा रही है। इस बार सीबीएसई ने साफ कह दिया है कि सभी उम्मीदवार आधार कार्ड के बगैर भी नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पिछले साल नीट के लिए आधार अनिवार्य कर दिया गया था। जिन उम्मीदवारों के पास आधार नहीं है, वह नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक अकांउट नंबर दे सकते हैं। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अब 19 एनएलयू के लिए होगा क्लैट
देश की प्रतिष्ठित लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिला पाने का सपना इस बार कुछ ज्यादा छात्रों को मिल पाएगा। कारण यह है कि इस बार नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) के संस्थानों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, औरंगाबाद की 60 सीटों के साथ ही अब 2300 सीटें स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध होंगी। इसके तहत कुछ प्रतिशत ज्यादा स्टूडेंट्स को दाखिला मिलेगा। गौरतलब है कि जबलपुर से भी क्लैट के लिए हर साल तकरीबन 500 विद्यार्थी परीक्षा में बैठते हैं। इस परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। क्लैट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है।