सिस्टम एक्टिव, आज भी होगी बारिश
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार उड़ीसा से लगे हुए क्षेत्र में चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी गुजरात के ऊपर भी चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। इसके अलावा पंजाब से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसका प्रभाव शहर और सम्भाग पर बना हुआ है। मंगलवार को भी शहर में अच्छी बारिश का अनुमान है। सम्भाग के जिलो ंमें कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार पडऩे की सम्भावना है। बुधवार से बारिश वाले बादल रुख बदल सकते है।