12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय रेल: वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन से कामाख्या के चलेगी स्पेशल ट्रेन

आईआरसीटीसी की वेबसाइट से 29 मई 2022 से आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं यात्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 30 May 2022, 12:35 PM IST

railways.jpg

train

जबलपुर. रेल प्रशासन ने गर्मियों के सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रानी कमलापति-कामाख्या-रानी कमलापति के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेन 5-5 ट्रिप के लिए चलाई जाएगी। इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से 29 मई 2022 से आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। रेल प्रशासन यात्रियों से सफर के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का तरह पालन करने का निर्देश जारी किया है।

इटारसी-जबलपुर-सतना होकर संचालन

पश्चिम मध्य रेल के अनुसार गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 जून, 2022 से 30 जून, 2022 तक चलेगी। ये ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान कर होशंगाबाद शाम 4:28 बजे, इटारसी शाम 5:05 बजे, पिपरिया शाम 6:13 बजे, गाडरवारा शाम 7:13 बजे, नरसिंहपुर शाम 7:43 बजे, जबलपुर रात 9:15 बजे, कटनी रात 10:50 बजे, मैहर रात 11:46 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सतना रात 12:05 बजे और तीसरे दिन सुबह 04:30 बजे कामाख्या स्टेशन पहुंचेगी।

कामाख्या से शनिवार को चलेगी

वापसी में गाड़ी संख्या 01664 कामाख्या-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 जून, 2022 से 2 जुलाई, 2022 तक प्रत्येक शनिवार संचालित होगी। कामाख्या स्टेशन से ट्रेन सुबह 7:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सतना सुबह 8:05 बजे सतना पहुंचेगी। उसके बाद मैहर सुबह 8:35 बजे, कटनी सुबह 9:20 बजे, जबलपुर सुबह 10:40 बजे, नरसिंहपुर सुबह 11:58 बजे, गाडरवारा दोपहर 12:30 बजे, पिपरिया 1:05 बजे, इटारसी दोपहर 2:40 बजे, होशंगाबाद दोपहर 3:08 बजे और शाम 4:35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

इन जगहों पर ट्रेन का स्टॉपेज

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नौगचिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूच बिहार, न्यू बोंगाईगांव एवं रंगिया स्टेशनों पर रुकेगी।

एसी सहित 21 कोच का रैक

रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के लिए कोच कंपोजीशन तय कर दिया है। एसी सहित 21 कोच का रैक रानी कमलापति से कामख्या स्टेशन के बीच दौड़ेगा। इस गाड़ी में 1 प्रथम-सह-द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, 1 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, 3 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 जनरेटर कार, 1 एसएलआरडी कोच होगा।