जबलपुर. कोविड काल में बंद की गई जबलपुर-चांदाफोर्ट-जबलपुर (22174/22173) सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 जून से फिर दौड़ेगी। रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद पश्चिम मध्य रेल ने ट्रेन को पुन: शुरू करने की तैयारी कर ली है। जबलपुर-चांदाफोर्ट-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सप्ताह में तीन दिन (मंगल, गुरु और शुक्रवार) होगा। इससे नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया तक आवाजाही आसान होगी। यह ट्रेन यात्रियों को दक्षिण भारत के द्वार तक ले जाएगी। वहां से यात्री कनेक्टिंग ट्रेन से हैदराबाद, बेंगलूरु, विजयनगरम, चेन्नई का सफर कर सकेंगे।