इन ट्रेनों के यात्रियों का बुरा हाल
ट्रेनों की लेटलतीफी से उत्तर भारत से महाराष्ट्र-गुजरात की ओर आने-जाने वाले यात्री भी परेशान हुए। जानकारी के अनुसार १९०५२ अप मुजफ्फरपुर-बलसाड़ श्रमिक एक्सप्रेस ९.१० घंटे देर से पहुंची। इसी तरह ०१३४९ पुणे-पटना समर स्पेशल ५.४० घंटे, १५२०५ लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस ४.३५, १५५४७ अप जयनगर-एलटीटी एक्सप्रेस ४.०५, ११०४६ धनबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस ३.१५, १२१६८ वाराणसी-एलटीटी सुपरफास्ट २.४५, १२१८२ अप अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस १.१५ घंटे, १२२९६ दानापुर-बेंगलुरू संघमित्रा एक्सप्रेस १.४५ घंटे देर से आई। बढ़ती गर्मी के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी से उसमें सवार यात्रियों की हालत खराब हो गइ।