प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार दोपहर लगभग 3.50 बजे बांद्रा स्पेशल के खाली रैक को प्लेटफॉर्म-3 पर प्लेस किया जा रहा था। इस दौरान इटारसी एंड से ट्रेन प्लेटफॉर्म-3 पर जाने के लिए जैसे ही बैक हुई, रैक के एस-3 और 4 के दो-दो पहिए लाइन से उतर कर कॉन्क्रीट स्लीपर पर आ गए। हादसा होते ही प्लेटफॉर्म 3, 4 और 5 पर ट्रेनों का आवागमन तुरंत रोक दिया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म एक, दो और 6 से अप-डाउन ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही जारी रखी गई। जब तक दोनों कोच पटरी पर चढ़ा नहीं लिए गए, तब तक डीआरएम संजय विश्वास, अपर मंडल रेल प्रबंधक अमितोज बल्लभ, सीनियर डीसीएम विश्वरंजन मौके पर रहे।