26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 मार्च से दौड़ेगी जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, टिकट मिलना शुरू, 12 कोच के साथ दौड़ेगी

8 मार्च से दौड़ेगी जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, टिकट मिलना शुरू, 12 कोच के साथ दौड़ेगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 7 Mar 2021, 9:42 AM IST

North Eastern Railway

पूर्वोत्तर रेलवे

जबलपुर। जबलपुर-चांदाफोर्ट-जबलपुर (02274/73) ट्रेन 12 कोच के साथ दौड़ेगी। इस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के लिए शनिवार से टिकट मिलना शुरू हो गए हैं। इसमें आरक्षित टिकट लेकर ही यात्री चढ़ सकेंगे। सोमवार को ट्रेन अपने पहले सफर पर चांदाफोर्ट के लिए रवाना होगी। इसके लिए पश्चिम मध्य रेल ने तैयारिया शुरू कर दी हैं। शुभारंभ जबलपुर मुख्य स्टेशन पर शाम 4.30 बजे होगा। इस दिन के लिए ट्रेन के संचालन की विशेष समय-सारिणी जारी की गई है।

पमरे के अनुसार जबलपुर-चांदा फोर्ट ट्रेन का शुभारंभ समारोह 8 मार्च को होगा। इस दिन यह सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन विशेष समय पर संचालित होगी। अगले दिन 9 मार्च को चांदा फोर्ट से अपने नियमित समय पर दोपहर 2.50 बजे जबलपुर की ओर प्रस्थान करेगी। उसी दिन रात को 11.25 बजे ट्रेन शहर पहुंचेगी। इसके बाद 11 मार्च को जबलपुर से सुबह 5.15 बजे ट्रेन के चांदा फोर्ट के लिए रवाना होगी।


सबसे ज्यादा सामान्य द्वितीय श्रेणी में सीटें
श्रेणी -कोच -सीट
वाता. कुर्सीयान -1 -73
शयनयान श्रेणी -1 -72
कुर्सी. सामा. श्रेणी -8 -792
2-एस एसएलआर -2 -40

शुभारंभ ट्रेन के विशेष समय-सारिणी
स्टेशन -आगमन -प्रस्थान
जबलपुर -शाम 4.30 बजे
मदनमहल : शाम 4.30 बजे-शाम 4.40 बजे
नैनपुर : शाम 7.55 बजे-रात 8 बजे
बालाघाट : रात 8.55 बजे-रात 9 बजे
गोंदिया : रात 9.55 बजे-रात 10 बजे,
चांदा फोर्ट : रात 1 बजे