कनेक्शन में परेशानी
नैनपुर से आने वाली ट्रेनों के जबलपुर स्टेशन तक नहीं जाने से यात्रियों को अन्य ट्रेनों के कनेक्शन को लेकर परेशानी होगी। इस रूट की पैसेंजर ट्रेन से बड़ी संख्या में ऐसे यात्री आते है जो जबलपुर से दिल्ली, मुंबई, भोपाल, इंदौर, इलाहबाद और पटना जाने वाले होते है। ट्रेन के जबलपुर स्टेशन तक जाने से ये एक प्लेटफॉर्म से उतरकर दूसरे प्लेटफॉर्म से अपने गंतव्य ट्रेन के लिए आसानी से पहुंच जाते थे। लेकिन मदनमहल तक ट्रेने जाने से इन्हें ट्रेन पकडऩे के लिए अब मदनमहल से ऑटो/टैक्सी या अन्य ट्रेन के जरिए जबलपुर स्टेशन तक पहुंचना पड़ेगा। हालांकि रेल विद्युतिकरण का कार्य पूरा होता ही ट्रेनें फिर से जबलपुर स्टेशन से संचालित होने लगेगी।