जबलपुर . एक साल पहले जिस तरह स्पाइस जेट ने एक-एक कर अपनी उड़ानें जबलपुर एयरपोर्ट से बंद की थी, उसी तर्ज पर इंडिगो भी अपनी उड़ानों को समेटता जा रहा है। इंडिगो ने पहले जबलपुर और मुंबई के बीच उड़ान को कुछ समय के लिए शेड्यूल से हटाया। दावा किया गया कि चंद रोज बाद फ्लाइट शुरू हो जाएगी, लेकिन इसका उल्टा हुआ और एक अप्रेल से इस फ्लाइट को शेड्यूल से ही हटा दिया गया है। जिससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि इंडिगो द्वारा अब मुंबई जबलपुर मुंबई रूट पर फ्लाइट का संचालन नहीं किया जाएगा।