
Congress corporator filed for kidnapping case
मां बेटी की तलाश में रो रही,कई महीने से अपहृत
नौ महीने पहले १३ वर्षीय बेटी का अपहरण होने के बाद से अब तक पता नहीं चलने से परेशान महिला मंगलवार को एसपी कार्यालय में फूट-फूट कर रोने लगी। एसपी को शिकायत देकर बताया कि माढ़ोताल पुलिस ने सप्ताह भर बाद अपहरण का मामला दर्ज किया। इसके बाद उसकी बेटी नहीं मिली।
मूल रूप से डिंडोरी की शहपुरा निवासी उषाबाई पति भरतलाल और १३ वर्षीय बेटी वंदना के साथ २० साल से माढ़ोताल थाना अंतर्गत ड्रीमलैंड में रहती है। ऊषाबाई शादी-विवाह में बर्तन धोने का काम करती है। २० नवम्बर २०१६ को स्कूल से लौटते समय उसकी बेटी का अपहरण हो गया। सप्ताह भर पहले उसके मोबाइल पर उसकी बेटी का मैसेज आया था, जिसमें दो मोबाइल नम्बर व नाम लिखे हैं।
-------------------------
स्वाइनफ्लू हो रहा बेकाबू, संक्रमण से रहें सावधान, मास्क लगाएं
स्वाइन फ्लू संक्रमण से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को तीन मरीजों की मौत हो गई। जबकि शहर के युवक और दमोह की युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल आने वालों को स्वाइन फ्लू संक्रमित व्यक्ति से दूर रहने और मास्क लगाने की सलाह चिकित्सकों द्वारा दी जा रही है। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज एवं विक्टोरिया हॉस्पिटल के साथ शहर के ६ निजी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। बीपीएल श्रेणी के मरीज को निजी अस्पताल में इलाज कराने पर शासकीय मदद की योजना है। मेडिकल कॉलेज में २३ बच्चों की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई, इनमें से एक बच्चे की मौत हो चुकी है।
----------------------
बिन बोले कह दी बड़ी बात, गूंजा शास्त्रीय गायन और ताल वाद्य, युवा महोत्सव का हुआ आगाज
बिन बोले ही सब कुछ कह दिया, अभिनय कला आवाज बनी और कई प्रश्न छोड़ गई। टेक्नोलॉजी के पक्ष-विपक्ष में भी युवाओं ने गहरी-गंभीर बातों को मिनटों में सामने रखा। गंभीर मुद्दों के साथ ही संगीत सरिता भी बही। शास्त्रीय गायन, वादन ने कानों में मिश्री घोली। यह नजारा था अंतरमहाविद्यालयीन युवा उत्सव का। रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी के अंतर्गत तीन दिवसीय इंटर कॉलेज युवा उत्सव का उत्साह भरा आगाज मंगलवार को हुआ। पहले दिन शहर के तीन बड़े कॉलेज में १४ विधाओं में युवा उत्सव प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न कॉलेजों में हुई प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं नें एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। जिससे उन्होंने सभी का मन मोह लिया।
--------------------------
श्रीराम बारात में भक्ति और आनंद का संगम, जनकपुरी में हुआ भव्य स्वागत वंदन पूजन
गोविन्दगंज रामलीला में मंगलवार को धूमधाम से प्रभु श्रीराम की बारात निकाली गई। भगवान की बारात में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने दर्शकों का मनमोहा। बारात के दौरान लोग भक्ति भाव और आनन्द के माहौल मंे दिखे। रामलीला प्रांगण से कोतवाली, कमानिया, बड़े महावीर होते हुए निवाडग़ंज, पंचकोसी मंदिर पहुंची। पंचकोसी मंदिर में बारातियों का स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान अध्यक्ष अनिल तिवारी, वासुदेव शास्त्री, दशरथ प्रसाद रावत, हीरा तिवारी, मंगू गोयल आदि थे।
फुलवारी मंचन में बेहतर संवाद
धनुष यज्ञ रामलीला समिति सदर में मंगलवार को फुलवारी मंचन में भगवान राम- लक्ष्मण के पुष्पवाटिक में आगमन और सीता माता एवं सखियों की हंसी ठिठोली से दर्शकों को भाव विहवल किया। इस मंचन के अभिनय और संवाद की सराहना हुई। अध्यक्ष सीताराम कुरचानिया, शंकर पांडे, श्रीनाथ मिश्र, मधुर तिवारी, अभिषेक चौकसे, दिनेश शुक्ला एवं धनंजय बाजपेयी ने आरती की।
--------------------------
अन्य खबरों के लिए देखें न्यूज बुलेटिन
Published on:
20 Sep 2017, 5:02 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.