मनेरी स्थित स्टील प्लांट का मामला, मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जिले के जबलपुर सीमा पर स्थित मनेरी औद्योयोगिक क्षेत्र में स्थित भूमिका स्टील प्लांट में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें गर्म लोहा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी है। मंडला एसपी यशपाल राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि मनेरी स्थित भूमिका स्टील प्लांट में हादसा हुआ है। सरिया बनाने की प्रक्रिया के दौरान गर्म लोहा फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया। जिसमें अवधेश पटेल नामक मजदूर की मौत हो गयी है, वहीं 6 अन्य घायलों को उपचार के लिए जबलपुर भेजा गया है।