जबलपुर। गुरुवार सुबह सावन की रिमझिम फुहारों से मौसम खुशनुमा था। लोगों की सुबह आम दिनों की अपेक्षा अच्छी थी, लेकिन तभी शक्तिनगर क्षेत्र में अचानक शोर मच गया। ऐसा लगा मानो बादल फट गए हों। भगदड़ मच गई। चीख पुकार के बीच राहगीर इधर उधर भागने लगे। कई गाडिय़ां छोडकऱ ही भाग गए। तो किसी ने दीवारों का सहारा लेकर खुद को संभाला। देखते ही देखते लोग पैरों तक पानी में डूब गए। घरों में दो दो फीट तक पानी भर गया। अंदर महिलाएं घबराकर चीखने लगीं। ऑफिस जाने वाले चिंता में पड़ गए। स्कूल जा रहे बच्चे भीग गए।