1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला का सिर कुचलकर निकल गया डम्पर, सेना ने जारी किया फरमान- देखें पत्रिका बुलेटिन 10 अगस्त  2017
Play video

महिला का सिर कुचलकर निकल गया डम्पर, सेना ने जारी किया फरमान- देखें पत्रिका बुलेटिन 10 अगस्त 2017

जबलपुर की लतेस्ट ख़बरों के लिए पढ़ते रहिये पत्रिका ये फिर मोबाइल पर ख़बरों के लिए लोग ऑन करें पत्रिका.कॉम
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 10 Aug 2017, 4:59 PM IST

गोसलपुर के जुझारी गांव एनएच-७ पर बुधवार शाम हाइवा का पिछला tyre burst गया। अनियंत्रित हुए हाइवा ने आगे जा रहे बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार महिला हाइवा के नीचे आ गई उसका पहिया महिला को कुचलते हुए निकल गया। पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक कैलवास उमरिया निवासी अरविन्द पटेल (35), पत्नी सविता पटेल (28) और बच्चियों वेदांती (०३) और वैष्णवी (०३) को सुसराल लमकना घाना से लेकर बाइक से लेकर सिहोरा आया था। सिहोरा में खरीदी के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे। शाम पांच बजे तीनों एनएच-7 जुझारी गांव के पास पहुंचे, तभी हाइवा एमपी 21 एच 1078 अचानक हाइवा का बीच वाला चाक बस्र्ट हो गया। हाइवा ने बाइक सवार सविता को कुचलता हुआ निकल गया।
——————————
मेडिकल अस्पताल के कैजुअल्टी में बुधवार की रात एक घायल युवक के इलाज के दौरान उसके साथियों ने जमकर हंगामा कर दिया। संजीवनी नगर थाना पुलिस द्वारा घायल अवस्था में अस्पताल लाए गए आकाश पटैल का ड्यूटी डॉक्टर इलाज कर रहे थे। आकाश के पैर में फ्रे क्चर था। ड्यूटी डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया। दर्द ज्यादा होने के कारण व चीख रहा था। एेसे में आकाश के साथ आए युवकों ने डॉक्टर से कहा कि एक इंजेक्शन से दर्द कम नहीं होगा।
————————–
मिलिट्री डेरी फार्म बंद किए जाने के फरमान से परेशान फार्म कर्मचारी गुरुवार को सड़क पर उतर आएं। रोजी-रोटी छिनने की आशंका से घबराए कर्मचारियों ने गोरा बाजार स्थित फार्म से लेकर केंटोनमेंट बोर्ड ऑफिस तक रैली निकाली। केंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर अरुण सबरवाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान फॉर्म से जुड़े कर्मचारी बेहद आक्रोशित नजर आए। फार्म के बंद होने से करीब २ लाख लोग परिवार अप्रत्यक्ष और ४५०० कर्मचारी प्रत्यक्ष रूप से बेरोजगार हो जाएंगे।
———————
बारिश के बाद मां नर्मदा की लहरें उफना रही हैं। यहां पहुंचने वालों की जरा सी चूक उनके लिए जानलेवा बन रही है। दक्षिण दिशा की ओर से एक सफेद रंग का कुत्ता भी पानी में कूद गया। थोड़ी देर वहीं मस्ती करने बाद वह अचानक से नर्मदा की बीच धार में आ गया और देखते ही देखते कुशल तैराक के जैसे तैरते हुए वह बेझिझक नर्मदा में बढ़े जा रहा था। लोग उसका वीडियो बना रहे थे। फिर घाट पर पहुंचकर उसने खुद को पानी से झटकारा और आगे बढ़ गया।
—————–
सावन भले ही बीत गया हो लेकिन महिलाओं में हरियाली की मस्ती अभी छाई है। उल्साह, उमंग और संस्कारों की इस बेला में संस्कारधानी की महिलाएं रंगी नजर आ रही हैं। फिर चाहे वे आम घरों से ताल्लुक रखती हों या फिर राजनीतिक रसूख। मस्ती तो मस्ती है, उन्हें सखियों संग इस मौके को नहीं छोडऩा है। बुधवार को एक ऐसा ही आयेाजन शहर में चर्चा का विषय बन गया। जब उसका वीडियो देखते ही देखते सैकड़ों लोगों के मोबाइल पर पहुंच गया।
————————–
सावन के अंतिम दो दिनों की झमाझम के बाद बारिश का दौर थमता दिख रहा है। भादौं के शुरुआती तीन दिन उम्मीद के मुताबिक नहंीं बीते। बुधवार को तो बेहद मामूली बरसात ही हुई जिससे कारण तापमान में भी वृद्धि हो गई। इधर मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि जल्द ही पूरे प्रदेश मेंं अच्छी बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी मप्र के उपर कम दबाव का चक्रवात बना है।

madhya pradesh wednesday 10 august 2017 latest hindi news of jabalpur https://youtu.be/nBEi0nXyHt8
patrika IMAGE CREDIT: patrika