28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

indian railway की train के जनरल कोच में सवार महिला को गलत तरीके से छू रहे थे युवक, यात्रियों ने कर दी धुनाई

ओवरनाइट एक्सप्रेस में पति के साथ यात्रा कर रही थी महिला
2 min read
Google source verification
Married Woman molested by 3 young boy in railway station,Molestation ,Married Women Moulestation,Molestation in Railway Station ,Moulestation in Train,Young Lady Moulestation Complaint ,Overnight Express ,Moulestation by Lady Passenger in Overnight Express,Jabalpur Railway Station,WCR,West Central Railway,RPF ,108 Ambulances,3 Accused for Molestation ,3 Man Arrested in Railway Station with Charge of Women Molestation ,Latest News in Railway,Latest news for women,crime,crime in railway station ,jabalpur police ,Indian railway,welcome to Indian railway inquiry ,train app ,train bitween station ,train ticket booking system,IRCTC,We Care for You,Jabalpur Police sp,jabalpur police website,

Married Woman molested by 3 young boy in railway station

जबलपुर। रेलवे स्टेशन में खड़ी ओवरनाइट एक्सप्रेस में एक महिला भोपाल जाने के लिए सवार हुई। ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी थी कि कुछ युवक महिला के पीछे-पीछे कोच में सवार हो गए। उन्होंने मौका पाकर महिला को गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। फिर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवकों की हरकतों पर कोच में सवार कुछ यात्रियों ने आपत्ति जताई। इस पर युवक उल्टा रौब झाडऩे लगे। इससे गुस्साएं यात्रियों ने युवकों की यात्रियों ने जमकर धुनाई की। पिटाई में घायल आरोपितों को आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
महिला के पति के साथ की मारपीट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार की देर रात जबलपुर से इंदौर जाने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर खड़ी थी। ट्रेन के जनरल कोच में अपने पति के साथ भोपाल जाने सवार हुई एक महिला के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के साथ गलत हरकत करने पर उसके पति ने आरोपित युवकों का विरोध किया तो वे मारपीट करने पर उतारू हो गए। इस बीच घटना को देख रहे अन्य यात्रियों ने मामले में हस्तक्षेप किया। लेकिन आरोपित युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इससे नाराज यात्री छेड़छाड़ करने वाले युवकों पर टूट पड़े।

दीवार कूदकर भागे, गिरकर घायल हुए
स्टेशन में मारपीट के दौरान हो रहे शोरगुल के बीच छेड़छाड़ के आरोपितों ने भीड़ से बचने के लिए प्लेटफॉर्म-6 की दीवार फांदने का प्रयास किया। जीएम कार्यालय की ओर कूदकर भागने की फिराक में आरोपित गिरकर घायल हो गए। आरपीएफ के अनुसार आरोपितों में आदर्श नगर निवासी 30 वर्षीय अनूप मरावी के कमर में, बादशाह हलवाई मंदिर निवासी 30 वर्षीय कृष्ष्णा यादव और 21 वर्षीय रानू ठाकुर के सिर और हाथ में चोट आयी है।
अस्पताल से हो गए फरार
प्लेटफॉर्म की दीवार कूदकर भागने के प्रयास में घायल हुए आरोपितों को आरपीएफ ने 108 एम्बूलेंस को बुलाकर उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन आरोपितों की निगरानी नहीं हुई। इसके चलते आरोपित उपचार के दौरान मौक पाते ही अस्पताल से फरार हो गए। उसके बाद आरपीएफ सक्रिय हुई। अब आरपीएफ फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनका पता लगा रही है।