2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे को जेल, भतीजा मोनू अब भी फरार

-गोटेगांव गोलीकांड : रिमांड अवधि खत्म- नहीं सुलझी रिवॉल्वर की गुत्थी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 21 Jun 2019, 4:06 PM IST

prahlad patel

prahlad patel

नरसिंहपुर। गोटेगांव गोलीकांड का मुख्य आरोपी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का बेटा प्रबल एक दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया। वारदात में इस्तेमाल देसी रिवॉल्वर बरामद करने के लिए पुलिस उसे घटनास्थल ले गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रिमांड अवधि में प्रबल से घटना से सम्बंधित अन्य पहलुओं पर भी बयान दर्ज किए गए। अन्य छह आरोपी पहले ही जेल दाखिल किए जा चुके हैं। नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह का बेटा मोनू पटेल सहित पांच नामजद आरोपी फरार हैं।

पूरी खबर के लिए यहाँ क्लिक करें

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और भाजपा विधायक के बेटे ने की फायरिंग, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

मोदी के मंत्री का बेटा हत्या के प्रयास में गिरफ्तार, भाजपा विधायक का बेटा फरार

मोदी के मंत्री का गोलीमार बेटा दो दिन की पुलिस रिमांड पर, भतीजा अब भी फरार- देखें वीडियो

पुलिस ने प्रबल को दोपहर 12.30 बजे नरसिंहपुर जिला अदालत के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अजय कुमार चौहान की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने प्रबल को जेल भेजने का आदेश दिया। नरसिंहपुर पुलिस के अनुसार प्रबल सहित गोलीकांड के अन्य आरोपी एक जुलाई तक सेंट्रल जेल मेंं रहेंगे। न्यायिक अभिरक्षा में 15 दिन में आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत करना होता है। घटना में मोनू पटेल सहित पांच आरोपियों की तालश जारी है। जिसके लिए पुलिस ने विशेष दल बनाए हैं जो अलग अलग स्थानों पर सर्चिंग कर रहे हैं।

पहुंचाया नया तकिया, चादर और चप्पल
प्रबल को कोर्ट में पेश करने से लेकर उसे जेल भेजने तक समर्थक युवकों का समूह सक्रिय था। कुछ युवक सेंट्रल जेल भी पहुंच गए। प्रबल के जेल जाने के बाद उन्होंने नया तकिया, चादर व चप्पल जेल के अंदर भिजवाई।

नरसिंहपुर एसपी डॉ. गुुरुकरण सिंह ने बताया कि प्रबल को कोर्ट के आदेश पर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसके कथन लिए गए, लेकिन गोली चलाने में प्रयुक्तहथियार जब्त नहीं हो सका है। इसके लिए प्रयास जारी है। वहीं फरार आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।