घटना विजय नगर थाना क्षेत्र की है। विजय नगर टीआइ प्रशिक्षु आइपीएस प्रियंका शुक्ला के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार की रात लगभग 2 बजे सूचना मिली कि एसबीआइ चौक के पास एक नाबालिग बाइक से मकान का दरवाजा तोड़ते हुए घुस गया है। युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर वह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची, जहां मकान मालिक ने बताया कि वह कमरे में सो रहे थे, तभी तेज आवाज सुनकर उनकी नींद खुली, बाहर निकलकर देखा, तो नाबालिग बाइक के साथ घर के अंदर पड़ा था, जिसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। ऐसे में तत्काल एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि नाबालिग पहले सड़क किनारे खंबे से टकराया और फिर अनियंत्रित होकर मकान का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गया।