जबलपुर. ईद मिलादुन्नबी पर्व पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को जहां एक ओर जिला पुलिस एक दिन पहले से ही मुस्तैद रही। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने सोमवार देर शाम फ्लैग मार्च भी किया था। मंगलवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन लगातार चक्रमण करता रहा। पुलिस प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन का हवाला देते हुए जुलूस आदि पर प्रतिबंध लगा दिया। बावजूद इसके कुछ इलाकों से जुलूस निकाले गए। इस दरौन रोकाटोकी के बीच कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया।