6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

young girl को बीच सड़क में ऑटो से खींचा और युवक ने की ये हरकत, जानिए पूरा मामला

युवती के पिता ने रोका तो मनचलों ने उनके साथ की मारपीट

2 min read
Google source verification
molestation of collage girl on the street youth openly tampered with,teenage Girl,Young Girl ,Male Girl Child,College Girl Intimate,crime,Crime in Jabalpur,College Girl Kidnapped In Auto Rickshaw ,Girl Going To Auto Rickshaw Who Will Kidnapped,Kidnapping,Jabalpur Police,Latest News In Hindi  ,molestation on the street with a young girl ,young mans molestation by girl ,the fathers assault on refusing, know the whole case  ,Molestation on the road with collage girl,molestation,molestation,molestation with girl,Molestation with girls by anti-social elements,Molestation with girls,

molestation of collage girl on the street youth openly tampered with

जबलपुर। शहर के व्यस्त मार्ग पर एक युवती को मनचले खुलेआम छेड़ते रहे। उन्होंने युवती को अपशब्द कहे। उसका पीछा किया। युवती ऑटो में सवार उसे उससे जबरन बाहर खींचने की कोशिश की। ये सब दिनदहाड़े होता रहा। इस दौरान युवती ने मदद के लिए डायल-100 को कॉल किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस दौरान युवती ने जैसे-तैसे मनचलों से खुद को बचाया। बाद में युवती ने लार्डगंज थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुकान जा रही थी युवती
पुलिस के अनुसारवह मंगलवार को पैदल दुकान जा रही थी। उखरी रोड पर उसके पिता की दुकान है। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे अपशब्द कहे। उसने अनदेखा किया। फिर मनचलों ने उसे अश्लील इशारे किए। वह आगे बढ़ी तो युवक उसका पीछा करने लगे। फिर आगा चौक में उसका जबरन रास्ता रोककर छेड़छाड़ की।

ऑटो के सामने अड़ा दी बाइक
युवती ने पुलिस को बताया कि मनचलों के गलत इरादे भांपकर वह दुकान जाने के लिए ऑटो में सवार हो गई। युवकों ने ऑटो का भी पीछा करना शुरू कर दिया। घबराकर उसने ऑटो बदल लिया। युवती दूसरे ऑटो में सवार हुई तो आरोपित ऑटो के सामने बाइक अड़ाकर उसे बाहर खींचने लगे। उसके साथ अभद्रता की।

पिता पहुंचे तो उनसे मारपीट की
युवती के अनुसार मनचले जब उसे ऑटो खींचने का प्रयास कर रहे थे तो उसने मदद की आवाज लगाई, पर कोई आगे नहीं अया। युवती ने मोबाइल से १०० पर कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। तब उसने पिता को फोन किया। उसके पिता ने आरोपितों का विरोध किया, तो उन्होंने उनसे भी मारपीट की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों मनचलों की धुनाई कर दी। लेकिन भीड़ के बीच वे श्मशान घाट मार्ग की ओर से भाग निकले।

दो आरोपितों पर प्रकरण दर्ज
लार्डगंज थाना प्रभारी सुशील चौहान ने बताया कि एक युवती ने छेड़छाड़ की शिकायत की है। उसकी रिपोर्ट पर दो आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। युवती आरोपितों को पहचानती नहीं है। हुलिए के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।