जबलपुर। यहां जुलाई के पहले हफ्ते तक पिछले आठ वर्षों में सबसे कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार लो प्रेशर के कमजोर सिस्टम के कारण बारिश नहीं हो रही है। पूर्वी मप्र में बारिश का पूर्वानमान हर दिन गलत साबित हो रहा है। पहले मानसून जल्दी आने की उम्मीद थी, लेकिन अरब सागर की ओर से आने वाला मानसून गोंदिया और बंगाल की खाड़ी से आने वाला मानसून दुर्ग में अटक गया है।