24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेवफा सावन निकलवा रहा पसीना, बादल आते हैं धोखा देकर चले जाते हैं

बेवफा सावन निकलवा रहा पसीना, बादल आते हैं धोखा देकर चले जाते हैं  
less than 1 minute read
Google source verification
Weather update: Heavy rains in Khandwa, Yellow alert issued today

Weather update: Heavy rains in Khandwa, Yellow alert issued today

जबलपुर। सावन का महीना है पवन शोर भी करती है, बादल उमड़ घुमड़ के आते भी हैं...फिर रूठे मासूक से वे आगे निकल जाते हैं। आषाढ़ सूखा होने के बाद सावन भी आधा सूखा ही रहा है। इस साल सावन में दिन में कड़ी धूप निकल रही है। शाम होते ही कुछ देर के लिए बादल मंडरा रहे हैं। इससे गर्मी और उमस बढ़ रही है। मौसम के मिजाज से लोग बेचैन हैं। बारिश नहीं होने से धीरे-धीरे पारा चढ़ रहा है। हवा मौसम में शीतलता घोलने की बजाय गर्मी बढ़ा रही है। शनिवार को भी दोपहर को धूप और शाम को कुछ देर के लिए बादल छाने से उमस और चिपचिपी गर्मी बनी रही। धीमी गति से हवा चलने के कारण घर, कार्यालय के बाहर निकलने पर भी कोई राहत महसूस नहीं हुई। पूरे दिन लोग पसीने से परेशान हो रहे हैं।

मौसम के मिजाज से हलाकान हुए लोग
धूप से गर्मी, शाम को बादल बढ़ा रहे उमस

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस था। इसमें शनिवार को करीब आधे डिग्री का उछाल आया। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह समान्य से 4 डिग्री ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सी रेकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 75 प्रतिशत और शाम को 55 प्रतिशत थी। दक्षिणी हवा 2-3 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से चली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर एक चक्रवात है। बंगाल की खाड़ी एवं उससे लगे हुए श्रीलंका के ऊपर एक कम दबाव बन रहा है। इससे आगामी दो से तीन दिनों में पूर्वी मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है।