रात भर रहने के बाद सहदेव सुबह उसके घर से चला गया। उसके बाद से जब भी मौका मिलता तो उसके घर पर आ जाता व बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाता था। सोमवार की रात सहदेव मालवीय उसके घर आया और धमकाते हुये जबरदस्ती उसके साथ गलत काम कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। जिससे परेशान होकर वह रिपोर्ट लिखाने आई है। शकुंतला की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376(2)एन,506 भादवि 3(2)व्ही,3(2)व्हीए, 3(1)डब्ल्यू,(1) एससीएसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी सहदेव की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।