
mp me sardi kab aayegi 2018
जबलपुर। शरद पूर्णिमा के साथ ही शरद ऋतु का आगमन हो गया है। अब हवाओं में पूरे दिन नमी रहती है। ठंड का एहसास शाम होते ही होने लगा है। रात का मौसम ठंडा हो गया है। जल्द ही ठंड पूरे प्रदेश मेेंं जोर पकड़ लेगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक पखवाड़े में ठंड अपना जोर दिखाने लगेगी।
news facts-
मौसम ने ली करवट : रात और दिन के तापमान में अंतर बढ़ा
रात में गुलाबी ठंडक ने दी दस्तक, सर्द-गर्म मौसम से बिगड़ रही सेहत
हवा के बदले रुख से मौसम में ठंडक घुलने लगी है। पारा गिरने से देर रात गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। जबकि दिन के वक्त तापमान अब भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। दिन और रात के बीच तापमान का अंतर बढऩे से मौसम सर्द-गर्म हो रहा है। यह मौसम लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। रात की ठंडी हवाओं के सम्पर्क में आकर कई लोग सर्दी-खांसी की चपेट में आ रहे हैं। गले और कान के पास दर्द के साथ ही बुखार जकड़ रहा है।
15.6 डिग्री का अंतर
उत्तरी हवाओं के असर से रात का तापमान तेजी से कम हो रहा है। गुरुवार को दिन और रात के तापमान का अंतर बढकऱ 15.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम की आद्र्रता क्रमश: 52 और 50 प्रतिशत रही। पांच किमी प्रतिघंटा की गति से उत्तरी हवा चल रही है। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
अस्पताल में मरीजों की कतार
शहर के लोग डेंगू, चिकनगुनिया की बीमारी से पहले ही जूझ रहे है। अब मौसम में बदलाव से सर्दी-खांसी के साथ ही बुखार के मरीज भी आ रहे हैं। वहीं, पहले बीमारी की चपेट में आ चुके मरीजों का इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण सर्द-गर्म मौसम में उन पर दोबारा बीमारी के संक्रमण अटैक कर रहे है। इसके चलते अस्पतालों में जांच के लिए आने वाले मरीजों की भीड़ कम नहीं हो रही है।
Updated on:
26 Oct 2018 10:25 am
Published on:
26 Oct 2018 10:25 am
