16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेमस रेस्टोरेंट के मालिक की बहू की संदिग्ध मौत, लगे गंभीर आरोप..

mp news: बहू की मौत के बाद मायके पक्ष ने प्रताड़ित करने और हत्या करने के लगाए आरोप..तीसरी मंजिल से गिरने से हुई मौत...।

less than 1 minute read
Google source verification
jabalpur

अनमोल आहूजा, मृतका। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

mp news: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के मशहूर सिंधी खाना खजाना के संचालक और उनके परिवार पर बहू को प्रताड़ित कर उसकी हत्या करने के आरोप लगे हैं। बहू अनमोल आहूजा की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। अनमोल की मौत जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित करने और हत्या करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत..

जानकारी के मुताबिक आहूजा परिवार की बहू अनमोल आहूजा को तीसरी मंजिल से गिरने के बाद गंभीर हालत में बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह अनमोली की मौत हो गई। अनमोल की मौत की खबर जब छत्तीसगढ़ के भाटापार में रहने वाले उसके परिजन को लगी तो भी जबलपुर आ गए। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे और पैसों के लिए ही उनकी बेटी की जान ली है।

यह भी पढ़ें- बड़े सरकारी अफसर की गंदी बात ! 11 साल तक युवती को देता रहा धोखा…

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में सुबूत जुटाने में लगी हुई है। मृतका के पति विपुल आहूजा समेत परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और जांच जारी है। जानकारी सुनील जोतवानी, मृतका के भाई ने दी।

यह भी पढ़ें- बर्थ-डे पर पार्टी में आया बॉयफ्रेंड और कर डाला कांड…