जबलपुर। गर्मी के सीजन का पहला महीना बीत चुका है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की आहट होने लगी है। लेकिन, नगर निगम सीमा में जलापूर्ति के लिए बरगी बांध सहित परियट और खंदारी जलाशय में भरपूर पानी है। दोनों जलाशयों से शहर में 94 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। निगम के जल विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जलाशयों से दोनों पाली में जलापूर्ति में कोई समस्या नहीं होगी। बरगी डैम से बिजली उत्पादन और सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है।