हिन्दी प्रोफेसर डॉ. अरुण शुक्ल का कहना है कि उस समय से इस समय में कोई बदलाव नहीं आया है, इसलिए मुंशी प्रेमचंद प्रसांगिक हैं। उनका लेखन उस समय में किसानों के कर्ज और ग्रामीण परिवेश से जुड़ा हुआ था, वह स्थिति आज भी किसानों के साथ बनी है। उनका लेखन अब भी सोचने पर मजबूर करता है। उनके कई व्यंग्य भी ऐसे हैं, जो वर्तमान की परिस्थितियों से हिसाब से एकदम सटीक बैठते हैं।