
Mysterious thing found in the farm
जबलपुर। खितौला थाना अन्तर्गत रेलवे फाटक के आगे नाले में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहूंची पुलिस ने देखा कि एक युवक का शव नाले में औधा पड़ा था। शव का चेहरा बुरी तरह खराब होने से मृतक की पहचान नही हो पाई। पुलिस ने आसपास पूछताछ की, लेकिन मृतक का कोई पता नही चला।
टीआई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि रेलवे फाटक के आगे लगे खेत में महिलाए गूरूवार सुबह भाजी तोड़ रही थी। महिलाओं को तेज बदबू ने आई। पास जाकर देखा तो एक लाश नाले में पड़ी थी। महिलाओं ने लाश मिलने की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने देखा कि एक युवक मृत झाड़ियों के बीच पड़ा था।
पिछले माह से था लापता- मृतक नीले रंग की जींस और कत्थे रंग की शर्ट पहने था। चेहरा बुरी तरह खराब होने से पहचान नही हो पाई। इस बीच सिहोरा से घटना स्थल पहुचे। उन्होंने कपडों से मृतक की पहचान कूतूबुद्दीन खान (35) निवासी नया मोहल्ला वॉर्ड नंबर सिहोरा के रूप में की। मृतक के पिता ने बताया कि कूतूबुद्दीन सिलाई का काम करता था। 10 नवंबर को वह घर से लापता हो गया। रिश्तेदारों और आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई पता नही चला। बाद में सिहोरा थाने में ग़ुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। युवक की मौत कैसे हुई पुलिस मामले की जांच में कर रही है।
Published on:
07 Dec 2017 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
