10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोगों की सुविधा के लिए भानतलैया सम्भाग बंटेगा, पांच-पांच वार्ड के बनेंगे दो जोन

लोगों की सुविधा के लिए भानतलैया सम्भाग बंटेगा, पांच-पांच वार्ड के बनेंगे दो जोन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Abhishek Dixit

•

Updated: 8 Jun 2020, 8:35 PM IST

Nagar Nigam Jabalpur

Nagar Nigam Jabalpur

जबलपुर. आमजन की सुविधा के लिए नगर निगम का भानतलैया सम्भाग अब दो जोन में बंटेगा। ताकि, क्षेत्रवासियों के लिए वार्ड तक पहुंचना आसान हो। दोनों जोन में पांच-पांच वार्ड होंगे। भानतलैया जोन के बंटवारा का खाका 2 जून को संभागायुक्त व निगम के प्रशासक महेशचंद्र चौधरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया था कि जोन के बंटवारा का आधार केवल वार्डों की सीमा नहीं होना चाहिए। बल्कि नया जोन इस प्रकार से बनाया जाए कि लोगों के लिए कार्यालय तक पहुंचना आसान हो। जिससे उन्हें राहत मिले। इसी के आधार पर नए सिरे से भानतलैया जोन के बंटवारा का निर्णय लिया गया।

वार्डों का बंटवारा इस प्रकार
निगम के प्रस्तावित नए जोन 16 में शहीद अशफाक उल्ला वार्ड, संजय गांधी वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, ठक्करग्राम वार्ड, रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड को शामिल किया जाएगा। नए जोन की सीमा 1.41106 वर्ग किमी होगी। मौजूदा भानतलैया जोन में अब शीतलामाई वार्ड, खेरमाई वार्ड, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन वार्ड, अब्दुल कलाम आजाद वार्ड, हनुमानताल वार्ड शामिल रहेंगे। इस जोन की सीमा 2.11990 वर्ग किमी होगी।