जबलपुर। जिले की सडक़ों पर दौडऩे वाले लगभग 23 हजार से अधिक वाहन 20 साल पुराने हैं। कोई वायु प्रदूषण का कारण बन रहा है, तो कोई ध्वनि प्रदूषण का। आम बजट में ऐसे वाहनों को स्क्रेप घोषित कर सडक़ से हटाने की बात कही गई है। यदि ऐसा होता है, तो जिले की सडक़ों से लगभग 23 हजार से अधिक वाहन अलग हो जाएंगे। इससे सडक़ों पर जहां वाहनों का दबाव कम होगा, वहीं लोगों को भी राहत की सांस मिलेगी। क्षेत्रीय परिहवन कार्यालय में ऐसे वाहनों की सूची बनाए जाने का काम भी शुरू हो गया है।