
bijli
जबलपुर . गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के सिटी सर्किल ने एक्शन प्लान तैयार किया है। अफसरों को फीडर का प्रभारी बनाया जा रहा है। फॉल्ट की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। अफसरों से जवाब मांगा जाएगा। फीडरों और ट्रांसफार्मरों पर कर्मचारियाें की तैनाती होगी और अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। सप्ताह में एक बार अफसरों को हर एक फीडर पर पहुंचकर उसकी भौतिक रूप से जांच करनी होगी। इसकी रिपोर्ट भी आला अधिकारियों को देनी होगी।
उपभोक्ताओं को करेंगे जागरूक
सभी संभागों में एक-एक फीडर को तैयार किया जाएगा। इन फीडर के हर घर पर बिजली कम्पनी के अफसर पहुंचेंगे। उपभोक्ता के यहां मीटर नहीं है, तो लोड की जानकारी जुटाने के बाद वहां मीटर लगाया जाएगा। खराब या पुराने ट्रांसफार्मरों को बदलकर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को ठीक किया जाएगा। उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा कि वे मीटर के माध्यम से ही बिजली का उपयोेग करें। यह प्रयास भी किया जाएगा कि वहां राजस्व संग्रहण शत प्रतिशत हो। शासकीय स्कूल में बिजली की बचत का संदेश छात्र छात्राओं को देंगें। नुक्कड नाटक व स्क्रीन लगाई जाएगी।
वर्जन
गर्मी में फॉल्ट न्यूनतम रहे, इसके लिए प्लान बनाया गया है। सभी अधिकारियों को एक-एक फीडर की जिम्मेदारी जा रही है। लोगों को बिजली के उपयोग के प्रति जागरूक करने का भी काम किया जाएगा।
संजय अरोरा, अधीक्षण अभियंता, सिटी सर्किल
सर्किल में िस्थति
कुल कनेक्शन- 370000
कमर्शियल कलेक्शन- 55000
कुल संभाग- 05कुल फीडर-184
ट्रांसफार्मर-5100-
विद्युत लाइन- 1000 किलोमीटर
33 केवीए फीडर-187
11 केवीए फीडर-42
संभागवार उपभोक्ता
संभाग-कुल उपभोक्ता
पूर्व-67814
पश्चिम-59076
दक्षिण-104175
उत्तर-83548
विजय नगर-64166
शहर में अमला
अधीक्षण अभियंता- 01
कार्यपालन अभियंता- 05
जूनियर इंजीनियर- 31
लाइन स्टाफ- 197
ऑउटसोर्स कर्मी- 495
Published on:
19 Feb 2024 06:48 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
