23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने चोरों की तरह तोड़ा आरोपी के घर का दरवाजा, वीडियो हो गया वायरल

पुलिस ने चोरों की तरह तोड़ा आरोपी के घर का दरवाजा, वीडियो हो गया वायरल  

less than 1 minute read
Google source verification
police.jpg

police breaking door

जबलपुर। ओमती के भरतीपुर इलाके में लम्बे समय से एक घर में कच्ची शराब बनाने वाले को छापे की खबर पहले ही मिल गई। इसके चलते सोमवार को एएसपी अमित कुमार ने वहां छापा मारा, तो आरोपी भाग निकला। मौके से सौ लीटर कच्ची शराब, चूल्हा, तीन सिलेंडर व अन्य सामान जब्त किया गया। आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की जा रही है।

छापे की लग गई खबर तो भाग निकला कच्ची शराब बनाने वाला


एएसपी अमित कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर भरतीपुर स्थित शिव पार्वती मंदिर के पास रहने वाले दयाराम सोनकर के घर दबिश दी गई। घर में ताला लगा था। पुलिस ने सब्बल और हथौड़े से दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस अंदर पहुंची, तो बड़े-बड़े गंज भट्टी पर चढ़े थे। पुलिस ने मौके पर 200 लीटर लाहन नष्ट किया।.सूत्रों की मानें, तो आरोपी दयाराम की ओमती पुलिस से सांठगांठ है। यही कारण है कि छापे की जानकारी उसे पहले ही लग गई और वहां ताला लगाकर भाग गया। दयाराम निगरानी बदमाश है। कुछ समय पूर्व ही जेल से रिहा हुआ था।