राजस्व वाली जगहों पर जोर
कलेक्टर गाइडलाइन में आवासीय, व्यवसायिक एवं कृषि क्षेत्र की संपत्तियों की दरें तय हैं। इनमें जिन जगहों से ज्यादा राजस्व यानी संपत्ति का मूल्य अधिक प्रचलित हैं, वहां पर गाइडलाइन की दरें सबसे ज्यादा हो सकती हैं। इनमें अधिकांश शहर के व्यवसायिक क्षेत्र हैं। जैसे बड़ा फुहारा, मिलौनीगंज, सिविक सेंटर, करमचंद चौक, घमापुर, सराफा, कोतवाली, दीक्षितपुरा, रद्दी चौकी, सदर, गोरखपुर, मदनमहल आदि। बताया जाता है कि इस बात पर भी ध्यान दिया गया है कि किसी भी जगह फिजूल में दरें नहीं बढ़ाई जाएं।