विरोध हुआ रोना आया पर हंसकर आगे बढ़ी
रागिनी के अनुसार कश्यप समाज में पुरुष प्रधानता रही है। जब लोगों को समझाना शराब के नुकसान और बिखरते परिवारों को संजोने की चर्चाएं शुरू की तो लोगों ने महिला होने के चलते बात नहीं मानी। विरोध भी किया, बात नहीं सुनते थे, कभी कभी रोना भी आया, पर समाज में सुधार लाने का दृढ़ निश्चय कर चुकी थी तो हंसकर आगे बढ़ती रही। शुरुआत के चार पांच साल लगे लोगों को समझाने में, फिर धीरे धीरे परिणाम सकारात्मक आने लगे। लोगों ने शराब छोडऩा, घर परिवार में प्रेम से रहना और बच्चों की शिक्षा पर जोर देने शुरू किया। अब उसका परिणाम दिखाई देता है।