
Rain Alert
Rain Alert : मौसम बार-बार बदल रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा का रुख बदल गया है। बादल छाने के चलते एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। मंगलवार को दिन व रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। दिन में पारा फिर 30 डिग्री के पार निकल गया। मौसम विभाग की मानें, तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 12, 13 और 14 फरवरी को जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
हल्के बादलों (Rain Alert)के चलते मंगलवार को रात के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़त हुई। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री से बढ़कर 12.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। इससे रात में ठंड कम थी। दिन मे तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान भी दो डिग्री बढ़कर 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ(MP News) के असर से हवा का रुख बदला है।
18 फरवरी 2024 33.2
21 फरवरी 2023 35.2
27 फरवरी 2022 33.4
28 फरवरी 2021 35.5
29 फरवरी 2020 32.9
22 फरवरी 2019 35.8
24 फरवरी 2018 34.9
21 फरवरी 2017 34.1
20 फरवरी 2016 35.3
25 फरवरी 2015 34.2
Published on:
12 Feb 2025 08:26 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
