27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

instagram reels viral करने उतार दिए पूरे कपडे, लोगों ने फिर ऐसे किया वायरल

Reels : युवाओं में रील्स को लेकर किस कदर सनक चढ़ी है इसका उदाहरण जबलपुर में वायरल हो रहे वीडियो में देखने मिल रहा है। एक रईसजादे को वायरल होने का भूत ऐसा सवार हुआ कि उसने पूरे कपड़े उतारकर वीडियो बनाने की ठान ली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 14 Feb 2025, 5:45 PM IST

instagram reels viral करने उतार दिए पूरे कपडे, लोगों फिर ऐसे किया वायरल

instagram reels viral करने उतार दिए पूरे कपडे, लोगों फिर ऐसे किया वायरल

instagram reels viral : युवाओं में रील्स को लेकर किस कदर सनक चढ़ी है इसका उदाहरण जबलपुर में वायरल हो रहे वीडियो में देखने मिल रहा है। एक रईसजादे को वायरल होने का भूत ऐसा सवार हुआ कि उसने पूरे कपड़े उतारकर वीडियो बनाने की ठान ली। बीच सडक़ लग्जरी कार की छत पर खड़े होकर रील्स बना रहा था। इसी बीच कुछ लोगों ने उसे टोका लेकिन वह नहीं माना। नग्न अवस्था में देखकर आम राहगीर तो परेशान हुए ही, वहां से गुजर रहीं महिलाओं व युवतियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। युवक की इसी हरकत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है। उक्त युवक की पहचान करने का प्रयास शुरू हो गया है।

instagram reels viral : माढ़ोताल क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो

उक्त वीडियो में जो लोकेशन दिख रही है उसे माढ़ोताल क्षेत्र का बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि युवक कार की सनरूफ से बाहर निकलता है और छत पर बैठ जाता है। इस दौरान उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं रहता है। उसके साथ मोबाइल से वीडियो शूट कर रहे हैं। ऐसा सुनने में आया है कि कुछ लोगों ने उक्त युवक की पिटाई भी कर दी है। पत्रिका इस बात की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो देखें के लिए लिंक पर क्लिक करें

instagram reels viral : दर्ज हुआ मामला

कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किए गए न्यूड वीडियो शूट को लेकर पुलिस सख्त हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (अश्लील हरकतें) और 268 (सार्वजनिक उपद्रव) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।