
Glowing Skin
जबलपुर. स्किन को लेकर गल्र्स हमेशा अवेयर रहती हैं। कोई भी मौसम हो त्वचा का ख्याल रखने के लिए तमाम जतन करती हैं। विंटर सीजन में ठंड से स्किन की नमी कम हो जाती है। इसके चलते त्वचा बेजान सी दिखाई देती है। इस मौसम में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए आपको ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। कुछ खास फेस पैक की मदद से आप ठंड के मौसम में भी अपनी त्वचा की रंगत निखार सकती हैं। आज ब्यूटी एक्सपर्ट अनामिका तिवारी बता रही हैं कुछ ऐसे टिप्स जिससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और अट्रेक्टिव लगेगी।
news facts- घर पर ही तैयार कीजिए फेसपेक या पेस्ट
विंटर सीजन में दें हर्बल केयर, खिली और निखरी रहेगी स्किन
हनी और बादाम बनाए खास
ड्राइ व नॉर्मल स्किन के लिए बादाम और हनी का फेस पैक कारगार साबित होगा। इस सीजन में इनसे तैयार फेस पैक हर तरह की त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। रात में बादाम को दूध में भिगो दें। अगले दिन इसे बारीक पीस लें। इसमें शहद, नीबू का रस व गुलाब जल मिला कर पेस्ट तैयार करें। रोजाना चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाएं और हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। शहद जहां त्वचा को नमी देता है, वहीं बादाम बढ़ती उम्र व त्वचा के दाग-धब्बों पर नियंत्रण लगता है। साथ ही पिसे बादाम को ओट्स या मुल्तानी मिट्टी व दूध के साथ मिलाकर भी फेस पैक बना सकती हैं। फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट बाद आप गीली उंगलियों से 3 से 5 मिनट चेहरे को स्क्रब करें और चेहरा धो लें। हफ्तेभर में इसका असर नजर आने लगेगा।
फूलों का राजा गुलाब की पंखुडिय़ों से आएगी चमक
गुलाब को फूलों का राजा कहा जाता है। इसकी पंखुडिय़ां भी कमाल की होती हैं। इसे पीसकर एलोवेरा जेल मिलाएं। 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर हल्के हाथों से इस पेस्ट का मसाज करें। अब इस पेस्ट में बादाम के तेल की कुछ बूंदें व ब्लैक क्ले मिला कर फेस पैक तैयार करें। चेहरे पर इसे लगा कर 20 मिनट बाद साफ कर लें। एक हफ्ते से दस दिन के भीतर आपको अपनी त्वचा में बदलाव नजर आने लगेगा। रात में सोने के पहले एलोवेरा जेल व गुलाब की पंखुडिय़ों का पेस्ट बना कर दाग-धब्बों पर लगाएं। दाग हल्के होंगे और त्वचा में चमक आने के साथ उसकी खूबसूरती भी निखरेगी।
अनार फेशियल का फौरन रिजल्ट
वैसे अनार के कई गुण हैं जो फिटनेस के लिहाज से फायदेमंद होते हैं। स्किन को निखारने में भी अनार का जवाब नहीं। अनार के जूस में चावल का आटा व शहद की कुछ बूंद मिला कर चेहरे को 5 मिनट तक स्क्रब करें। फिर अनार के जूस में ग्लिसरीन व एलोवेरा जेल मिला कर चेहरे पर 40 मिनट मसाज करें। चेहरे को साफ करें और अनार जूस में ओट्स व शहद मिला कर फेस पैक बनाएं और चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगा दें। दो सप्ताह में एक बार आप यह फेशियल कर सकती हैं। इससे आपकी त्वचा को पार्लर में किए जाने वाले फेशियल सी चमक मिलेगी।
Published on:
4 Dec 2018, 11:58 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.